Raksha Bandhan: कब मनाए रक्षाबंधन पर्व 11 या 12 अगस्त को, देखे मुहूर्त, Raksha Bandhan ka muhurat

 

रक्षाबंधन वर्ष 2022 मे किस दिन मनाएं, आपको इस बात की चिन्ता होगी की हम इस वर्ष मे रक्षाबंधन कब मनाये या इस वर्ष रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा। या राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या होगा। इस लेख मे आपको इसके बारे मे सम्पूर्ण जानकरी दी जायेगी। तो आगे पढे :- rkbgminews

Raksha Bandhan: कब मनाए रक्षाबंधन पर्व 11 या 12 अगस्त को, देखे मुहूर्त, Raksha Bandhan ka muhurat


रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के आपस मे स्नेह, प्रेम तथा प्यार का प्रतीक है। हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी इसके बदले मे भाई भी उनकी कलाई पर राखी बांध कर उन्हें उनकी रक्षा का वचन देता है। तथा बहने भगवान से अपने भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। 

इस वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख को लेकर बहुत चिंतित है। अगर आपको रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख को कोई चिन्ता हो तो वह दुर कर लिजिए क्योकि इस लेख मे आपको रक्षाबंधन की तारीख तथा शुभ मुहूर्त के बताया जाएगा। rkbgminews 


11 या 12 कब मनाए रक्षाबंधन या कब है शुभ मुहूर्त 

हिन्दु पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन पर्व का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो कि 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में लोग दुविधा में हैं कि रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा या फिर 12 अगस्त को। जाने माने ज्योतिषो के अनुसार, 11 अगस्त को भद्रा काल की साया होने के कारण कुछ लोग रक्षा बंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाएंगे।

पंचांग के मुताबिक 11 अगस्त को भद्रा काल (Bhadra Kaal) सुबह से लेकर रात 8 बजकर 51 मिनट तक है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक रक्षाबंधन जैसे शुभ कार्य सूर्यास्त के बाद नहीं किए जाते हैं. ऐसे में इस दिन बहनें ना तो भद्राकाल में भाई को राखी बांध सकती हैं। और ना ही रात के वक्त, इसलिए कुछ ज्योतिषाचार्य के अनुसार 12 अगस्त को ही रखी बांधना शुभ मान रहे हैं. हालांकि इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही पूर्णिमा तिथि है, इसलिए सुबह 07:05 बजे से पहले ही राखी बांधना या बंधवाना शुभ रहेगा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post