Honda Prologue : कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक वीकल के रूप में इसे अनवील किया है। साल 2024 में 'होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी' को लॉन्च किया जाएगा।
![]() |
नया होंडा प्रोलॉग ईवी 3.094 मिलीमीटर के विशाल व्हीलबेस के साथ आता है जो ब्लेजर ईवी के समान है। rkbgminews
जापानी ऑटोमेकर होंडा (Honda) ने आखिरकार नई प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी (Prologue electric SUV) का खुलासा कर दिया है। नई होंडा प्रोलॉग ईवी को जनरल मोटर्स के अल्टियम प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जो शेवरले ब्लेजर ईवी और कैडिलैक लिरिक में भी है। नया मॉडल 2 साल यानी 2024 के भीतर चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नई Prologue Electric SUV को लॉस एंजिल्स में होंडा डिजाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया है। इसे CR-V के ऊपर और Passport SUV के साथ पोजिशन किया जाएगा। होंडा का दावा है कि नया ईवी डिजाइन neo-robust डिजाइन फिलोसफी पर आधारित है। नई प्रोलॉग ईवी की अपनी पहचान होगी। rkbgminews
Honda Prologue EV का फ्रंट
नई होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल और हॉरिजॉन्टल प्लेस्ड एलईडी हेडलैम्प्स के साथ आती है। इलेक्ट्रिक एसयूवी नए डिजाइन किए गए 21 इंच के पहियों पर चलती है। पीछे की तरफ EV में पारंपरिक ब्रांड लोगो के बजाय Honda लेटरिंग है। इसमें पीछे की तरफ AWD बैजिंग भी है। केबिन के अंदर की बात करें, तो नई होंडा प्रोलॉग इलेक्ट्रिक एसयूवी को डैशबोर्ड पर डिजिटल स्क्रीन मिलती है। इसमें 11 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल और 11.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी ने एयर कंडीशनिंग कमांड के लिए टच यूनिट के बजाय फिजिकल बटन का विकल्प चुना है।
Honda Prologue EV का इंटीरियर
नया होंडा प्रोलॉग ईवी 3,094 मिलीमीटर के विशाल व्हीलबेस के साथ आता है, जो ब्लेजर ईवी के समान है। दरअसल, नए प्रोलॉग का व्हीलबेस सीआर-वी और पासपोर्ट से काफी बड़ा है। जहां CR-V का व्हीलबेस 2,701mm है, वहीं Passport में 2,820mm लंबा व्हीलबेस है। नए Prologue EV की लंबाई 4,877 मिमी, चौड़ाई 1,989 मिमी और ऊंचाई 1,643 मिमी है।
Honda ने इस साल मई में ही बता दिया था कि Prologue इलेक्ट्रिक SUV को साल 2024 में अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। साल 2030 तक Honda ने 30 हाइब्रिड, बैटरी-इलेक्ट्रिक और ईधन-सेल वाले वीकल्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। इन ईवी को होंडा द्वारा बनाए जा रहे कई ईवी आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जबकि कुछ को जनरल मोटर्स के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
अमेरिकन होंडा के वाइस प्रेसिडेंट, ऑटोमोबाइल प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी 'गैरी रॉबिन्सन' ने कहा कि होंडा प्रोलॉग को अनवील करना ब्रैंड को ईवी सेगमेंट में जरूरी लाइमलाइट देगा। बताया जाता है कि होंडा प्रोलॉग को GM (जनरल मोटर्स) अल्टियम प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म डेट्रॉइट-आधारित ऑटोमेकर के Hummer EV पिकअप ट्रक और Cadillac Lyriq SUV को भी पावर दे रहा है। होंडा के बाकी EV, Honda E आर्किटेक्चर पर बनाए जाएंगे, जिसे कंपनी 2026 में पेश करने की योजना बना रही है।
.jpg)

